Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि में टीआरएल विभाग में 166 विद्यार्थियों ने इंटरनल परीक्षा का असाइनमेंट किया जमा

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय के टीआरएल विभाग में इंटरनल परीक्षा का असाइनमेंट जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. सेमेस्टर वन के विद्यार्थी पारी-पारी से अपना असाइनमेंट विभाग में जमा कर रहे हैं. पिछले दो दिनों से हो भाषा के विद्यार्थी अपना असाइनमेंट जमा करने में जुटे हैं. वहीं, मंगलवार को ‘हो’ और कुड़माली भाषा के विद्यार्थियों ने अपना असाइनमेंट जमा किया. हो भाषा में लगभग 142 विद्यार्थियों ने अपना असाइनमेंट जमा किया जबकि कुड़माली में 24 विद्यार्थियों ने जमा किया. [caption id="attachment_321592" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/chaibasa-kolhan-university.jpg"

alt="" width="600" height="369" /> असाइनमेंट जमा करने के लिये विभाग के बाहर एकत्रित विद्यार्थी.[/caption] इसे भी पढ़े : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-the-winning-candidates-of-panchayat-elections-got-the-certificate-of-victory/">चाईबासा:

पंचायत चुनाव के विजयी प्रत्‍याशियों को मिला मिला जीत का प्रमाण पत्र

10 दिनों के अंदर परीक्षा संपूर्ण रूप से करना है संपन्न : डॉ. बसंत चाकी

हो भाषा के शिक्षक डॉ. बसंत चाकी ने बताया कि लगभग 70% विद्यार्थियों का असाइनमेंट जमा हो चुका है, बाकी विद्यार्थियों का असाइनमेंट जल्दी जमा लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर इंटरनल परीक्षा आयोजित करने का आदेश विश्वविद्यालय की ओर से प्राप्त है. हर हाल में 10 दिनों के अंदर इंटरनल के परीक्षा संपूर्ण रूप से संपन्न कर विश्वविद्यालय के पास रिपोर्ट करना है. कुड़माली के शिक्षक सुभाष महतो ने कहा कि अब तक 24 विद्यार्थियों ने असाइनमेंट जमा किया है, बाकी विद्यार्थियों का भी जल्द लिया जाएगा. सभी विद्यार्थियों को निर्देश दिया गया है कि वह समय पर अपना असाइनमेंट जमा करें ताकि परिणाम से वंचित न रह जाए. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-break-away-from-tobacco-connect-with-healthy-life/">चाईबासा

: तंबाकू से नाता तोड़ो स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही