Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : अमृत महोत्सव पर अब तक 17 कैदियों को मिली आजादी

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के विशेष अभियान रिलीज यूटीआरसी@75 के तहत झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ शुक्ला की अध्यक्षता में तृतीय आवश्यक बैठक हुई. बैठक के पश्चात प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत होने वाली चार बैठकों में से हुई पहली, दूसरी और तीसरी बैठक में जिला न्यायपालिका के अलग अलग न्यायालयों से नालसा के द्वारा निर्देशित 16 श्रेणियों से प्रथम बैठक में 24 और द्वितीय बैठक में 13 और तृतीय बैठक में 02 कैदियों को उपयुक्त पाकर कुल 39 कैदियों को उन्हें उनके मामले में राहत देने की अनुशंसा संबंधित न्यायालय को किया गया था. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jharkhand-bar-council-meeting-against-unexpected-increase-in-court-fee/">आदित्यपुर

: कोर्ट फी में अप्रत्याशित वृद्धि के विरुद्ध झारखंड बार काउंसिल की बैठक
इनमें से अब तक 17 कैदियों को रिहा किया गया है. ज्ञात हो कि नालसा का यह विशेष अभियान आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य के अवसर पर प्रारंभ किया गया है जो 16 जुलाई से 15 अगस्त तक चल रहा है. बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम विश्वनाथ शुक्ला सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही