Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : टाटा कॉलेज में आर्ट्स पॉलिटिकल साइंस के यूजी सेमेस्टर–6 की मौखिक परीक्षा में 170 विद्यार्थी हुए शामिल

Chaibasa (sukesh kumar) : टाटा कॉलेज आर्ट्स पॉलीटिकल साइंस के विद्यार्थियों का शनिवार को टाटा कॉलेज के बिरसा मेमोरियल हॉल में मौखिक परीक्षा का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने अपने प्रोजेक्ट भी जमा दी है. लगभग 170 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. मौखिक परीक्षा में बाहरी शिक्षक के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के पॉलिटिकल साइंस के सहायक प्रोफेसर डॉ एमएन सिंह शामिल हुए. इस दौरान विद्यार्थियों से पाठ्यक्रम से जुड़े हुए सवाल भी पूछे गए. मालूम हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की ओर से यूजी सेमेस्टर 6 की फाइनल परीक्षा संपन्न करा लिया गया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-head-of-tonto-panchayat-met-the-children-undergoing-training-at-the-skill-development-center/">चाईबासा

: कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों से मिली टोंटो पंचायत की मुखिया
अब कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि अपने अपने कॉलेज में इंटरनल परीक्षा आयोजित कर निर्धारित समय पर परीक्षा विभाग विद्यार्थियों का मार्क्स भेजें, ताकि समय पर परिणाम जारी किया जा सके. इसको लेकर कॉलेजों की ओर से निरंतर इंटरनल परीक्षा आयोजित किया जा रहा है. टाटा कॉलेज में आयोजित इंटर परीक्षा में मुख्य रूप से टाटा कॉलेज पॉलिटिकल साइंस के एचओडी डॉ रिंकी दोराई, प्रो हरीश कुमार के अलावा काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही