Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : चाईबासा में पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो चोरों को एक साल बाद गिरफ्तार किया है. सदर थाना पुलिस ने गाड़ी खाना निवासी रमेश करवा उर्फ हाथी व सदर अस्पताल परिसर निवासी जगन्नाथ करवा उर्फ भुटलू को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के सामान भी बरामद किये है. बरामद किए गए सामानों में सोने की 3 अंगूठी, 4 थाली, कांसे के चार गिलास, चार कटोरी, स्टील की थाली व गिलास शामिल है. इस दौरान सदर थाना प्रभारी सह सदर निरीक्षक प्रवीण कुमार, सदर थाना के सहायक अवर निरीक्षक कैलाश प्रसाद महतो, आरक्षी नरेश प्रसाद सिंह, हवलदार रवि लाल सोरेन, सदर थाना के रिजर्व गार्ड अनिल उरांव मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-secretariat-siege-is-a-litmus-test-for-bjp-leaders/">धनबाद
: भाजपा नेताओं के लिए अग्नि परीक्षा है सचिवालय घेराव [wpse_comments_template]
चाईबासा: चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 चोर एक साल बाद गिरफ्तार

Leave a Comment