Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : चैंबर चुनाव के पहले दिन 20 नामांकन पत्रों का हुई ब्रिकी

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की चुनाव प्रक्रिया आरंभ हो गई है. शनिवार से पर्चा की बिक्री शुरू हुई. पहले दिन 20 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई. अध्यक्ष पद के लिए राजकुमार ओझा, उपाध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार अग्रवाल एवं इम्तियाज खान ने पर्चा खरीदा. जबकि महासचिव के लिए पवन कुमार अग्रवाल एवं छोटेलाल तामसोए ने पर्चा लिया. वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए आयुष दोदराजका एवं रघुनंदन पिरोजीवाला और संयुक्त सचिव के लिए संजय कुमार अग्रवाल एवं इम्तियाज खान ने पर्चा लिया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-wave-of-mourning-on-the-demise-of-twenty-point-president-of-kukdu-block/">चांडिल

: कुकड़ू प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष के निधन पर शोक की लहर

रविवार को बिक्री का अंतिम दिन

इसी तरह चक्रधरपुर अनुमंडल के उपाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप भगेरिया एवं विकास कुमार गुप्ता, कार्यकारणी सदस्य के लिए दिनेश कुमार पिरोजीवाला, मोहित चिरानिया, जगविंदर प्रताप सिंह, प्रकाश कुमार उपाध्याय, संजय कुमार, दिनेश अग्रवाल, अमित ठाकुर, रघुनंदन पिरोजीवाला एवं मनीष पसारी ने नामांकन पत्र खरीदा. चुनाव पदाधिकारी कमल लाट ने बताया कि नामांकन पत्र की बिक्री का रविवार को अंतिम दिन है. सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक चाईबासा के अमला टोला चैंबर कार्यालय में उम्मीदवार पर्चा प्राप्त कर सकते है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही