Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : 20 महिलाओं ने चैम्बर ऑफ कॉमर्स की सदस्यता ग्रहण की, कुल 56 नए सदस्य बनाए गए

Chaibasa (Sukesh Kumar) : चैम्बर के 21 वर्षों के इतिहास में पहली बार 20 महिलाओं ने चैम्बर ऑफ कॉमर्स की सदस्यता ग्रहण की. भव्य कार्यक्रम आयोजित कर रविवार को सभी महिलाओं को प्रमाण व परिचय पत्र प्रदान किया गया. एक साथ 20 महिलाओं द्वारा सदस्यता लिए जाने के उपलक्ष में स्थानीय रेस्तरां में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुई. सभी महिलाओं ने चैंबर के नियमानुसार तय फीस 6,500 रुपये जमा कर सदस्यता प्राप्त की. मालूम हो कि चाईबासा चेंबर द्वारा प्रत्येक दो वर्षों के उपरांत चेंबर के चुनाव के बाद तय समय के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाता है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-the-youth-of-the-city-performed-well-in-the-open-kolhan-divisional-yogasan-championship/">चाईबासा:

शहर के युवाओं ने ओपन कोल्हान प्रमंडल योगासन चैंपियनशिप में किया बेहतरीन प्रदर्शन

और ज्यादा लोगों को जोड़ना है लक्ष्य

2021 में चाईबासा चैम्बर की कार्यसमिति द्वारा कुल 60 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. इसमें पहली बार 20 महिलाओं को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था. जो कि पूरा कर लिया गया. इस बार चाईबासा समेत पूरे जिले से 20 महिलाओं के अलावा 36 पुरुष सदस्य भी बनाए गए हैं. कुल 56 नए सदस्य बनाए गए. पुरुष सदस्यों को 11,500 रुपये जमा देना पड़ता है. नयी महिला सदस्यों को चैम्बर के अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल, संस्थापक ट्रस्टी अनूप कुमार सुलतानिया, निवर्तमान अध्यक्ष नितिन प्रकाश, पूर्व अध्यक्ष अनिल खिरवाल तथा ललित शर्मा, उपाध्यक्ष शिबूलाल अग्रवाल तथा विकास गोयल, ओटोमोबाईल समिति की चेयरपर्सन निर्मला गुप्ता तथा होटल व रेस्तरां समिति की चेयरपर्सन निशा केडिया द्वारा एवं पहचान पत्र प्रदान किया गया. कार्यक्रम के शुरुआत में मंचासीन सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार भी प्रकट किए और आशा जताई कि निकट भविष्य में और ज्यादा महिलाएं सदस्यता ग्रहण करेंगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-the-process-of-selection-of-district-president-and-executive-members-of-west-singhbhum-congress-begins/">चाईबासा:

पश्चिम सिंहभूम कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तथा कार्यकारिणी सदस्यों के चयन की प्रक्रिया शुरू

इन्हे मिला प्रमाण व परिचय पत्र

प्रमाण व परिचय पत्र प्राप्त करने वालों में मंजू सुलतानिया, सरिता खिरवाल, रीता अग्रवाल, नम्रता प्रकाश, डॉ श्रुति चौबे, सुषमा अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, खुशबू चौधरी, पम्मी शर्मा, श्वेता प्रकाश, रेनू खिरवाल, सुमन खिरवाल, किरण गोयल, किरण अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, एकता चिरानिया, मंजू अग्रवाल, रवीना शारदा, निशा विजयवर्गीय और सरिता अग्रवाल है. कार्यक्रम का संचालन चैम्बर के सचिव संजय चौबे द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन निर्मला गुप्ता द्वारा की गई. इस अवसर पर चैम्बर कार्यसमिति के सभी सदस्य भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही