alt="" width="600" height="400" /> उपायुक्त से बातचीत करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश[/caption] भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रस्तावित यह कार्यक्रम आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किया जा रहा है. गृह मंत्री के विजय संकल्प महारैली में पूरे कोल्हान भर से पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे. गुरुवार को उपायुक्त अन्यय मित्तल व एसपी आशुतोष शेखर ने सभा स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया. इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी मौजूद थे. तैयारी को लेकर किसी तरह की कमी ना रहे इसे लेकर पिछले कई दिनों से भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेता चाईबासा में कैंप कर कार्यकर्ताओं संग लगातार बैठक कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ssp-saheb-is-threatening-to-raise-his-daughter-even-after-paying-the-loan/">जमशेदपुर
: एसएसपी साहेब कर्ज चुकाने के बाद भी बेटी को उठाने की दे रहा धमकी
केयू ऑडिटोरियम में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे अमित शाह
कोल्हान विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम के पश्चात आधा घंटा तक गृह मंत्री अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे, जिसमें 140 वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे. इसमें प्रदेश से लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का लिस्ट तैयार किया जा रहा है. वही कार्यकर्ता इस संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे जिनका लिस्ट नाम में दर्ज हो. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-munda-imposed-fine-on-people-involved-in-fighting-in-tatiba-village-dispute-resolved/">किरीबुरू: टाटीबा गांव में मारपीट में शामिल लोगों पर मुंडा ने लगाया जुर्माना, विवाद सुलझा
पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी की नियुक्ति
पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त व एसपी के संयुक्त रूप से एक आर्डर जारी किया है जिसमें विभिन्न स्थानों में पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी की नियुक्ति की गई है. सभा स्थल को चारों तरफ से घेरे रहे इस तरह की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की जा रही है. हालांकि सभा के अंदर जेड प्लस सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहेंगे. पश्चिमी सिंहभूम जिले में विभिन्न स्थानों में पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है. लगभग 2000 से अधिक पुलिस फोर्स पूरे जिले में तैनात होंगे. रांची, मुसाबनी समेत राज्य के विभिन्न स्थानों से फोर्स चाईबासा पहुंच रही हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-demand-for-ban-on-helicopter-landing-and-public-meeting-in-tata-college-ground/">चाईबासा: टाटा कॉलेज मैदान में हेलीकॉप्टर लैंडिंग व आमसभा करने पर प्रतिबंध लगाने की मांग
टाटा कॉलेज मैदान में भव्य पंडाल का हो रहा निर्माण
[caption id="attachment_518604" align="aligncenter" width="548"]alt="" width="548" height="365" /> टाटा कॉलेज मैदान में कार्यक्रम के लिए बन रहा पंडाल[/caption] अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर टाटा कॉलेज मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण हो रहा है. इसमें लगभग 20 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी. पंडाल के पीछे हेलीपैड बनाया जा रहा है. जहां से उतर कर सीधे मंच पर गृह मंत्री अमित शाह पहुंचेंगे. कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद कोल्हान विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे. ऑडिटोरियम में ही गृहमंत्री का रेस्ट रूम बनाया गया है. [wpse_comments_template]

Leave a Comment