Search

चाईबासा : कोल्हान के 212 एनसीसी वॉलंटियर्स को मिला बी सर्टिफिकेट

Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी किया गया. जिसमें कोल्हान विश्वविद्यालय समेत आर्का जैन यूनिवर्सिटी, वीमेंस यूनिवर्सिटी के अलावे कुल 11 शिक्षण संस्थानों के 212 एनसीसी कैडेट्स को बी सर्टिफिकेट प्रदान करने का निर्णय लिया गया है. इनमें सबसे अधिक करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर के कैडेट्स शामिल है. यहां कुल 40 को बी सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा. वहीं, सबसे कम सिंहभूम कॉलेज चांडिल व एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर के कैडेट्स शामिल है. यहां के आठ-आठ एनसीसी कैडेट्स को बी सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है. कोल्हान विवि के प्रवक्ता डॉ पीके पाणी ने कहा कि सभी कॉलेजों के कैडेट्स की सूची जारी कर दी गयी है. कॉलेज से वॉलंटियर्स संपर्क कर सकते है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-teachers-of-womens-university-met-the-deputy-commissioner/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी की शिक्षिकाओं ने उपायुक्त से की मुलाकात

कोल्हान के दो यूनिवर्सिटी के एनसीसी कैडेट्स को मिला बी सर्टिफिकेट

कोल्हान के अंतर्गत दो अन्य यूनिवर्सिटी के एनसीसी कैडेट्स को भी बी सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा. जिसमें जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी और आर्का जैन यूनिवर्सिटी गम्हरिया शामिल है. अरका जैन यूनिर्वसिटी के 28 तथा जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के 18 एनसीसी कैडेट का चयन हुआ है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-delegation-of-kudmi-society-submitted-memorandum-to-the-president/">चाकुलिया

: कुड़मी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

किस शिक्षण संस्थान के कितने एनसीसी कैडेट्स

करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से 40, आइटीआइ चाईबासा 09, सिंहभूम कॉलेज चांडिल 08, अरका जैन यूनिर्वसिटी गम्हरिया 28, एबीएम कॉलेज जमशेदपुर 27, एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर 08, वीमेंस वीमेंस जमशेदपुर 18, घाटशिला कॉलेज घाटशिला 14, ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर 17, टाटा कॉलेज चाईबासा 11 और को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर 32 कैडेट्स शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp