Search

 
 
 

मासिक लोक अदालत में 246 मामलों का हुआ निष्पादन, 1,96,900 रूपये का समायोजन

 
Sukesh Kumar Chaibasa : जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ शुक्ला की अध्यक्षता में शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस दौरान गठित कुल 11 बेंचों में मामलों की सुनवाई करते हुए कुल 246 वादों का सफल निष्पादन किया गया तथा 196900 रुपए राशि का समायोजन भी हुआ. प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मासिक लोक अदालत विभिन्न प्रकार के वादों को सुलझाने का एक सक्षम और सुलभ माध्यम है. इसमें लोग अपने सुलहनीय मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए अपील कर सकते हैं. लोक अदालत के माध्यम से मामलों का त्वरित निष्पादन किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि आज लोक अदालत में न्यायिक पदाधिकारियों योगेश्वर मणि, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, ओम प्रकाश, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम,एस बी ओझा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय, लक्ष्मण प्रसाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ, विनोद कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, राजीव कुमार सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, एंजिलिना नीलम मडकी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, मंजीत कुमार साहू, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी पोड़ाहाट, सुप्रिया रानी तिग्गा, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदर, अंकित कुमार सिंह रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी, पूजा पांडेय, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के द्वारा मामलों का निष्पादन किया गया.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही