Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कौशल विकास केंद्र से प्रशिक्षित 28 प्रशिक्षु रोजगार के लिए रवाना

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पाताहातु में आकांक्षी जिला मद से संचालित कौशल विकास केंद्र से प्रशिक्षित 28 प्रशिक्षुओं का चयन पुणे तथा जमशेदपुर की कंपनी में हुआ है. शुक्रवार को जिला समाहरणालय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर इन प्रशिक्षुओं को ऑफर लेटर प्रदान किया गया. मौके पर मुख्य रूप से जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर एवं जिला योजना पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा उपस्थित थे. अधिकारियों ने सभी के बीच ऑफर लेटर वितरित किया. सभी प्रशिक्षुओं को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर कार्यस्थल के लिए रवाना किया गया. बता दें कि प्रथम स्किल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित कौशल केंद्र पर ऑटोमोबाइल ट्रेड के 9वें बैच में प्रशिक्षित 15 प्रशिक्षुओं का जमशेदपुर तथा 13 प्रशिक्षुओं का पुणे की कंपनी में चयन हुआ है. इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-9-years-of-central-government-spent-in-undeclared-emergency-and-jumlebaazi-congress/">आदित्यपुर

: अघोषित आपातकाल व जुमलेबाजी में बीते केंद्र सरकार के 9 साल – कांग्रेस 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही