Search

 
 
 

चाईबासा : राष्ट्रीय मेधा निर्धनता छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता प्राप्त 29 छात्र-छात्राएं सम्मानित

 
Chaibasa : राष्ट्रीय मेधा निर्धनता छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता प्राप्त 29 छात्र-छात्राओं को मंगलवार शाम सेवानिवृत्त संघ के द्वारा सम्मानित किया गया. इसके लिए टाटा कॉलेज कॉलोनी स्थित मध्य विद्यालय के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. इस दौरान सभी विद्यार्थियों को अंग वस्त्र एवं उपहार दिया गया. मौके पर सेवानिवृत्त संघ के घनश्याम गगराई ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप इसी तरह आगे भी मन लगाकर पढ़ाई करें और आगे बढ़ते रहें. बहुत खुशी हुई की बात है कि एक सरकारी स्कूल से 3 बच्चे एक साथ सफल हुए जबकि पूरे जिले से मात्र 15 छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है. इसके लिए शिक्षकों की भी यहां भूमिका रही है. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-the-head-of-the-primary-school-sadomasai-inspected-raged-after-seeing-the-irregularities-in-mdm/">मझगांव

: प्राथमिक विद्यालय सादोमसाई का मुखिया ने किया निरीक्षण, एमडीएम में अनियमितता देख भड़की
इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक व विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे. कार्यक्रम को सेवानिवृत्त संघ से घनश्याम गगराई, रमाय पूर्ति नारायण पूर्ति और रामधनी सिंधु ने भी संबोधित किया. सभी ने कहा कि हम सब भी सरकारी स्कूल से ही पढ़ाई कर आगे बढ़े है. जबकि उस समय इस तरह की सुविधा उपलब्ध नही थी. कार्यक्रम का संचालन उपेंद्र सिंह ने किया और धन्यवाद दीपक प्रजापति के द्वारा किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही