Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : 3 मामलों का हुआ निष्पादन, 3 बंदियों की रिहाई का आदेश

Advertisement
Advertisement
  • गणतंत्र दिवस पर डालसा के मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन
Chaibasa (Sukesh Kumar) : नालसा एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) रांची के निर्देशानुसार झारखंड जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के तत्वाधान में स्थानीय मंडल कारा में शुक्रवार को जेल अदालत का आयोजन किया गया. इस दौरान गठित बेंच ऋषि कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के द्वारा कुल तीन मामलों का निष्पादन कर 3 बंदियों को रिहा करने का आदेश दिया गया है. इस दौरान विधिक जागरूकता का आयोजन भी किया गया. कार्यक्रम में बंदियों को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विनोद कुमार और प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने सम्बोधित किया. इसे भी पढ़ें : 4">https://lagatar.in/pm-modi-will-come-to-sindri-on-february-4-will-inaugurate-hurl-babulal-marandi/">4

फरवरी को सिंदरी आएंगे पीएम मोदी, करेंगे हर्ल का उद्घाटन : बाबूलाल मरांडी
उन्होंने डालसा के द्वारा प्रदान की जा रही कि विधिक सेवाओं तथा किसी दर्ज मामले में होने वाली न्यायिक प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया. उन्होंने बंदियो को प्ली बारगेनिंग के बारे में भी जानकारी प्रदान की. मंच का संचालन सदस्य विकास दोदराजका ने किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन कारा अधीक्षक सुनील कुमार ने किया. मौके पर अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह रजिस्ट्रार तौसीफ मेराज, रेलवे दंडाधिकारी अमीकर परवार, एलएडीसी के मुख्य अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद, सहायक एलएडीसी रत्नेश कुमार, डालसा के सहायक अमित कुमार, जेल अधीक्षक सुनील कुमार, जेलर लव कुश, पीएलवी रेणु देवी और मो. शमीम आदि भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : नशा">https://lagatar.in/ranchi-dc-kicks-off-cycle-rally-under-drug-free-india-campaign/">नशा

मुक्त भारत अभियान के तहत रांची डीसी ने किया साईकिल रैली को रवाना

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर व्यवहार न्यायालय में कार्यक्रम आयोजित

Chaibasa (Sukesh kumar) : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा विश्वनाथ शुक्ला ने मतदाता दिवस के महत्व, उद्देश्य और इतिहास पर प्रकाश डालते हुए चाइबासा कोर्ट के सभी न्यायिक पदाधिकारीयों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई. उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक राष्ट्र है. प्रत्येक नागरिक को वोट देने का मूल अधिकार है. इसे भी पढ़ें : नशा">https://lagatar.in/ranchi-dc-kicks-off-cycle-rally-under-drug-free-india-campaign/">नशा

मुक्त भारत अभियान के तहत रांची डीसी ने किया साईकिल रैली को रवाना
उन्हें अपने नेता को चुनने का अधिकार है जो देश का नेतृत्व करने, आम लोगों की समस्याओं को हल करने तथा परिवर्तन लाने में सक्षम हो. इसका मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक कर उनका नामांकन बढ़ाना है. उन्होंने आगे कहा कि 25 जनवरी भारतीय चुनाव आयोग का स्थापना दिवस है जो 1950 में अस्तित्व में आया. मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए यह दिन पहली बार 2011 में मनाया गया था. इसे भी पढ़ें : निरसा">https://lagatar.in/nirsa-three-bikes-collided-with-each-other-one-dead-6-injured/">निरसा

 : आपस में टकरायी तीन बाइक, एक की मौत, 6 घायल

किशोर बंदियों की पहचान कर मुख्य धारा से जोड़ने का विशेष अभियान

  Chaibasa (Sukesh kumar) : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वधान में 26 जनवरी से 27 फरवरी 2024 तक मंडल कारा में बंद किशोरों ( विचाराधीन और सजा प्राप्त) की पहचान कर उन्हें विधिक सहायता प्रदान करने हेतु विशेष उन्मुखीकरण अभियान कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है. इसी क्रम में शनिवार को स्थानीय मंडल कारा में कार्यक्रम आयोजित कर प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने इसकी विधिवत शुरुआत की. इसे भी पढ़ें : नशा">https://lagatar.in/ranchi-dc-kicks-off-cycle-rally-under-drug-free-india-campaign/">नशा

मुक्त भारत अभियान के तहत रांची डीसी ने किया साईकिल रैली को रवाना
उन्होंने बंदियों का निरीक्षण कर 130 युवाओं को चयनित किया तथा उनके किशोर होने संबंधित दावों का अवलोकन किया. मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के मुख्य एलएडीसी अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद, सहायक एलएडीसी रत्नेश कुमार, बाल संरक्षक कार्यकर्ता विकास दोदराजका, डीएलएसए के सहायक अमित कुमार सहित पीएलवी रेणु देवी और मो शमीम भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatsila-mla-held-a-meeting-with-nhai-officials-for-flyover-construction/">घाटशिला

: फ्लाईओवर निर्माण के लिये विधायक ने एनएचएआई के अधिकारी संग की बैठक

किरीबुरु : 29 से केवी मेघाहातुबुरु के समय में परिवर्तन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-Dr-Ashish-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु प्रबंधन ने 29 जनवरी से अपने स्कूल के समय में बदलाव करने का आदेश जारी किया है. प्राचार्य डा0 आशीष कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 29 जनवरी अर्थात सोमवार से विद्यालय सुबह 7.50 बजे खुलेगा एवं दोपहर 2.10 बजे छुट्टी होगा. इससे पहले बढी़ ठंड एवं सरकारी निर्देशानुसार यह विद्यालय सुबह 9.50 बजे खुलता था एवं दोपहर 2.10 बजे छुट्टी होता था. इससे बच्चों का शिक्षा प्रभावित हो रही थी. इसे भी पढ़ें : नशा">https://lagatar.in/ranchi-dc-kicks-off-cycle-rally-under-drug-free-india-campaign/">नशा

मुक्त भारत अभियान के तहत रांची डीसी ने किया साईकिल रैली को रवाना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही