Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 3 लोग जख्मी

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 3 लोग घायल हो गए. घायलों में ट्रक चालक गया के टेकारी निवासी लालबाबू मांझी, पुरुलिया के शेख अलताफ और जाकिर शाह शामिल हैं. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात में चाईबासा पांडरासाली रोड पर लालबाबू मांझी अपने ट्रक से नीचे उतर कर खड़े थे. उसी समय तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक लालबाबू मांझी को धक्का मार कर भाग गया. धक्का लगने से लालबाबू मांझी सड़क पर गिर पड़े. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-dont-run-after-numbers-but-collect-skills-knowledge-jayant-shekhar/">चाईबासा

: नंबरों के पीछे नहीं भागे बल्कि स्किल और जानकारी एकत्रित करें – जयंत शेखर

घटना देर रात 2 बजे की है

घटना देर रात के लगभग 2:00 बजे की है. उसे घटना स्थल से उठाकर उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसी तरह से जाकिर शाह और शेख अलताफ अपने ट्रक को लेकर जमशेदपुर की ओर जा रहे थे. इनके आगे चल रही ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक मार दी जिससे पीछे चल रही ट्रक ने ठोकर मार दी. इस टक्कर में जाकिर और अलताफ गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही