Search

चाईबासा : 30 दिवसीय सिलाई-कटाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

Chaibasa (Ramendra kumar Sinha) : बैंक ऑफ इंडिया के स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के बैनर तले चल रहे 30 दिवसीय सिलाई कटाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ. इस मौके पर बैंक ऑफ बडौदा के शाखा प्रबंधक सनातन जारिका तथा संस्थान के निदेशक परमेश्वर पूर्ती ने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया. मुख्य अतिथि सनातन जारिका ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सिखाए गए प्रायोगिक, मौखिक एवं अन्य गतिविधियों को महिलाएं सिलाई के क्षेत्र में व्यवसायिक तौर पर अपना कार्य करते हुए स्वरोजगार करें और अपने यहां कुछ लोगों को रोजगार देने का भी प्रयास करे. इससे अन्य लोगों के बीच रोजगार उपलब्ध होने के बाद उनका पलायन भी रूकेगा. इस मौके पर प्रशिक्षणार्थियों को केन्द्र प्रायोजित विभिन्न वित्तीय योजनाओं से जुड़ कर लाभ लेने का सुझाव भी दिया गया. मौके पर संकाय सदस्य शान्ति ओझा,विक्रम बानरा, कार्यालय सहायक सुशीला करोवा तथा विभिन्न प्रखंडो से आये प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-woman-hanged-herself-in-a-domestic-dispute-died/">चाईबासा

: घरेलू विवाद में महिला ने लगाई फांसी, मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//