Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि के 300 शिक्षकेतर कर्मचारियों को मिलेगा सातवें वेतनमान का लाभ

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के 300 शिक्षकेतर कर्मचारियों को सातवां वेतनमान का लाभ मिलेगा. सरकार की ओर से एक माह के अंदर ही सभी लंबित शिक्षकेतर कर्मचारियों काे सातवें वेतनमान के तहत वेतन का भुगतान विश्वविद्यालय की ओर से किया जाएगा. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बजट तैयार कर सरकार के पास भेज दिया गया है. सरकार की ओर से जल्द ही निर्णय कर सभी शिक्षकेतर कर्मचारियों को वेतन भुगतान कर दिया जाएगा. विदित हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व कर रहे सीनेट सदस्य प्रत्यूष पाणी गुरुवार को वेतन निर्धारण को लेकर एचआरडी में शामिल हुए. इस दौरान कुछ लंबित कागजातों का भी निपटारा कर लिया गया. साथ ही सीनेट सदस्य के साथ पदाधिकारियों ने विचार विमर्श कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-waiting-for-noc-of-forest-department-doing-water-supply-and-sewerage-scheme-since-a-year/">आदित्यपुर

: जलापूर्ति व सीवरेज योजना साल भर से कर रही वन विभाग के एनओसी का इंतजार

रिटायर शिक्षकेतर कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ

2016 से पहले के कुछ ऐसे शिक्षकेतर कर्मचारी जो रिटायर हो चुके हैं, उन्हें भी सातवां वेतनमान का लाभ मिलेगा. जबकि रिटायरमेंट के बाद उन्हें जो पेंशन मिल रही है, उसकी भी बढ़ी हुई राशि एरियर जोड़कर उन्हें मिलेगी. लगभग 70 की संख्या में सेवानिर्मित शिक्षकेतर कर्मचारी हैं, जिसे यह लाभ मिलेगा. इसमें तृतीय वर्ग के 30 व चतुर्थ वर्ग के 40 कर्मचारी शामिल हैं. सभी को सातवां वेतनमान का लाभ मिलेगा. इसमें से कुछ ऐसे कर्मचारी भी शामिल हैं, जिनका निधन हो गया है. ऐसे में उनके आश्रितों को यह लाभ मुहैया कराया जाएगा. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-young-man-hanged-himself-in-the-newly-constructed-house-near-vastu-vihar/">आदित्यपुर

: वास्तु विहार के समीप नवनिर्मित मकान में युवक ने लगाई फांसी

वेतनमान को लेकर लंबे समय से चल रहा आंदोलन

कोल्हान विश्वविद्यालय में सातवां वेतनमान शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए लागू नहीं होने से कई कर्मचारी की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है. इसको लेकर पिछले कई सालों से शिक्षकेतर कर्मचारियों की ओर से आंदोलन भी चलाया जा रहा है. लगातार सरकार के पास पत्राचार किया जा रहा है. साथ ही कुलपति के माध्यम से राजभवन तक भी पत्राचार किया जा चुका है. शिक्षकेतर कर्मचारी का मानना था कि शिक्षकों का सातवां वेतनमान जब लागू हो गया तो शिक्षकेतर कर्मचारियों का सातवां वेतनमान लागू करने में विलंब क्यों हो रहा है. सरकार इसे गंभीरता से लें. कई बार इसको लेकर शिक्षकेतर कर्मचारी आंदोलन कर काला बिल्ला लगा कार्य भी कर चुके हैं. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sk-sharma-became-the-announcer-of-the-33rd-east-zone-junior-athletic-competition/">जमशेदपुर

: एसके शर्मा बने 33 वें इस्ट जोन जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता के उद्घोषक

किस्त के आधार पर शिक्षकेतर कर्मचारियों का होगा भुगतान

कोल्हान विश्वविद्यालय के लगभग 300 शिक्षकेतर कर्मचारियों को सातवां वेतनमान का लाभ मिलेगा. एक-एक शिक्षकेतर कर्मचारी को 4 से 5 लाख रुपये तक की  राशि का भुगतान किया जाना है. कुछ ऐसे भी शिक्षकेतर कर्मचारी हैं, जिन्हें 10 लाख से अधिक राशि तक भुगतान की जाएगी. हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इन शिक्षकेतर कर्मचारियों को एक साथ पूरी राशि प्रदान नहीं की जाएगी. किस्त के आधार पर सभी शिक्षकेतर कर्मचारियों को दिया जाना है. इसे भी पढ़े : सिमडेगा:">https://lagatar.in/simdega-brother-kills-brother-accused-arrested/">सिमडेगा:

भाई ने ली भाई की जान, आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही