Search

 
 
 

Chaibasa : लोक अदालत में 319 मामलों का हुआ निष्पादन

 
  • 179400 राशि का हुआ समायोजन
Chaibasa (Sukesh Kumar) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस दौरान गठित कुल 12 बेंचों में मामलों की सुनवाई करते हुए कुल 319 वादों का सफल निष्पादन किया गया. 1,79,400 राशि का समायोजन भी हुआ. प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मासिक लोक अदालत विभिन्न प्रकार के वादों को सुलझाने का एक सक्षम और सुलभ माध्यम है. इसमें लोग अपने सुलहनीय मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए अपील कर सकते हैं. लोक अदालत के माध्यम से मामलों का त्वरित निष्पादन किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-four-injured-due-to-lightning-in-sonamara-village-undergoing-treatment-in-hospital/">Chakradharpur

: सोनामारा गांव में बिजली गिरने से चार घायल, अस्पताल में इलाजरत

इन न्यायिक दंडाधिकारियों ने मामलों का किया निष्पादन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक पदाधिकारियों योगेश्वर मणि, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, ओम प्रकाश, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, एसबी ओझा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय, तरुण कुमार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय, लक्ष्मण प्रसाद, जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ, विनोद कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, राजीव कुमार सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, एंजिलिना नीलम मडकी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, मंजीत कुमार साहू, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी पोड़ाहाट, सुप्रिया रानी तिग्गा, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदर, अंकित कुमार सिंह रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी तथा पूजा पांडेय, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के द्वारा मामलों का निष्पादन किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही