Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : 40 बच्चों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा, तैयारी शुरू

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम जिला में प्रतिभा चयन प्रतियोगिता के तहत जिला खेल विभाग के द्वारा युवा प्रतिभा का चयन किया जा रहा है. जिसमें पश्चिम सिंहभूम जिला से 40 बच्चों का चयन राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा. उक्त चयन में 20 बालक एवं 20 बालिका वर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे. जिला स्तरीय खेल प्रतिभा चयन प्रतियोगिता फुटबाल एसोसिएशन मैदान में 24 फरवरी तक होगी. जिसमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, वालीबाल एवं फुटबाल के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की ने कहा कि खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय-पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार की ओर से प्रतिभा चयन प्रतियोगिता के तहत चयन शुरु किया गया है. सोमवार को एसोसिएशन फुटबाल मैदान में एथलेटिक्स व बैडमिंटन खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया. जिसमें 50 खिलाड़ी ने भाग लिए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/Chaibasa-khel-chayan-1-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> इसे भी पढ़ें : किरीबुरुः">https://lagatar.in/kiriburu-roads-of-all-villages-will-be-built-under-pmgsy-scheme-joba-majhi/">किरीबुरुः

 सभी गांवों की सड़कें पीएमजीएसवाई योजना से बनाईं जाएंगी- जोबा माझी
जिला स्तर पर 21 व 22 फरवरी को एथलेटिक्स व बैडमिंटन खिलाड़ियों का चयन किया गया. तत्पश्चात 23 व 24 फरवरी को वालीबाल व फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा. चयनित खिलाड़ियों का राज्य स्तर प्रतियोगिता-रांची में 1 से 4 मार्च के बीच आयोजित किया जाएगा. राज्य प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज्य में डे बोर्डिंग क्रीडा प्रशिक्षण केंद्र में प्रवेश के लिए उपलब्ध रहेंगे. यह ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में रहने वाले युवा खिलाड़ियों के लिए सरकार एक मौका प्रदान कर रही है. जिस खेल में भी युवा रुची रखते हैं उसी अनुसार झारखंड सरकार उन्हें आगे बढ़ने का मौका दे रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभा बाहर निकलकर खेल जगत में जिला और राज्य का नाम रौशन कर सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही