Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : रम्भा कॉलेज ऑफ एजुकेशन बीएड के विद्यार्थियों से 40 हजार अधिक वसूल रहा शुल्क

Chaibasa (Sukesh Kumar) : रम्भा कॉलेज ऑफ एजुकेशन गितिलता बीएड सत्र 2020-2022 के छात्रों ने बुधवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गंगाधर पांडा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. रम्भा कॉलेज के छात्रों ने कुलपति के पास शिकायत करते हुए कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित 1.40 फीस लाख लेने का आदेश दिया गया था. लेकिन रम्भा कॉलेज प्रशासन द्वारा डरा धमका कर एक लाख 80 हजार रुपये वसूली की जा रही है. कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा जो नोटिस जारी किया गया था. उस नोटिस पर साफ-साफ लिखा हुआ था कि सरकारी और गैर सरकारी एक समान बीएड शुल्क लेंगे. केयू छात्रसंघ अध्यक्ष सनातन पिंगुवा ने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सरकारी और गैर सरकारी बीएड कॉलेजों में एक समान फीस लेने का आदेश था. कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई नोटिस में साफ तौर पर लिखा हुआ था. सभी कॉलेजों में एक समान फीस लिया जाए और कोरोना महामारी के वजह से भी 2020-2022 बैच के छात्रों को फीस में विशेष छूट दिया जाने का आदेश था. लेकिन रम्भा कॉलेज ऑफ एजुकेशन गितिलता के छात्रों को डरा धमका कर 40,000 रुपया अधिक लिया जा रहा है. जो कि गलत है. विश्वविद्यालय प्रशासन को अविलंब संज्ञान में लेकर रम्भा कॉलेज प्रशासन पर करवाई करना चाहिए और साथ ही साथ जितनी भी स्टूडेंट से अधिक शुल्क लिया गया है. ऐसे विद्यार्थियों को अविलंब वापस लौटा दिया जाए. बहुत सारे विद्यार्थी अंतिम सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं ऐसे विद्यार्थियों के लिए दोबारा वेबसाइट ओपन किया जाए. ताकि कोई भी विद्यार्थी पढ़ाई से वंचित ना हो अन्यथा आंदोलन के बाध्य होंगे. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-your-government-has-received-many-applications-in-your-door-program/">गुड़ाबांदा

: आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कई आवेदन हुए प्राप्त

अतिरिक्त लिया गया शुल्क वापस किया जाए : संजीव

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Rambha-College-Virodh.jpg"

alt="" width="992" height="446" /> छात्र नेता संजीव कुमार मुर्मू ने कहा कि सभी विद्यार्थी सुदूर इलाकों से बीएड की पढ़ाई करने के लिए आते हैं और जब भी बीएड के चेयरमैन से बात करने जाते हैं ऊंची आवाजों में डराने का प्रयास करते हैं. परीक्षा में बैठने नहीं देने की भी धमकी देते हैं. इंटरनल मार्क्स में फेल कर देने की धमकी देते हैं. मुर्मू ने कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन से अनुरोध किया है कि इन समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए अविलंब कार्रवाई की जाए और कई सारे विद्यार्थियों से 1 लाख 80,000 रुपए लिया जा चुका है. अविलंब 40,000 रुपए वापस करें. लक्ष्मीकांत मुखी ने कहा कि कॉलेज प्रशासन मनमानी करते हुए सारे विद्यार्थियों को डरा धमका कर अधिक पैसा वसूली कर रहा है, जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित राशि पर ही बीएड की कोर्स पूरी होनी चाहिए थी. लेकिन रम्भा कॉलेज के प्रशासन अपना मनमानी कर रही है और 1 लाख 80,000 लेना कतई उचित नहीं है. इसका मैं जोर शोर से विरोध करता हूं. मौके पर अजय मुंडा, सुशांति बोयफाई, अनीता हेम्बोम, स्वेता हेस्सा, नेहा सरदार आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही