Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : राष्ट्रीय लोक अदालत में 4,222 मामलों का हुआ निष्पादन

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित इस अदालत में कुल 11 बेंच गठित की गई थी. इसमें विभिन्न मामलों की सुनवाई करते हुए कुल 4,222 वादों का सफल निष्पादन किया गया तथा 2 करोड़ 75 लाख 58 हजार 209 रुपए की राशि का समायोजन भी हुआ. प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत विभिन्न प्रकार के वादों को सुलझाने का एक सक्षम और सुलभ मध्यम है जिसमें लोग अपने सुलहनीय मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-notice-issued-to-19-pds-shopkeepers-who-failed-in-aadhaar-siding/">चाईबासा

: आधार सिडिंग में विफल रहने वाले 19 पीडीएस दुकानदारों को नोटिस जारी

लोक अदालत का लाभ उठाने के लिए किया प्रेरित

राष्ट्रिय लोक अदालत में विभिन्न लाभुकों को पीड़ित मुआवजा योजना के अंतर्गत चेक के द्वारा मुआवजा राशि का वितरण किया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ शुक्ला ने लाभुकों को चेक सौंपा. इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद भी उपस्थित थे. सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत के साथ-साथ विधिक जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया. शिविर के माध्यम से लोगों को उनके दीवानी सह सुलहनीय आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु लोक अदालत का लाभ उठाने के लिए प्रेरित भी किया गया. लोक अदालत में न्यायिक पदाधिकारियों में कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश योगेश्वर मणि, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम ओम प्रकाश, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय एस बी ओझा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शंकर महाराज के साथ अन्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही