Search

चाईबासा : राष्ट्रपति पदक से सम्मानित शहीद गंगाराम की मनाई गई 42वीं शहादत दिवस

Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान आदिवासी स्वशासन समिति की ओर से सदर प्रखंड के बरकुंडिया गांव में शहीद गंगाराम ऊर्फ राम नारायण कालुंडिया का शहादत दिवस मंगलवार को मनाया गया. कोल्हान की धरती पर सबसे बड़ा बहुद्देशीय परियोजना का विरोध और 126 गांव की आवाज बुलंद करते हुए उन्होंने अपनी जान दे दी थी. तत्कालीन राष्ट्रपति नीलम रंजीव रेड्डी के हाथों राष्ट्रपति पदक से भी वीर शहीद गंगाराम ऊर्फ राम नारायण कालुंडिया को सम्मानित किया गया था. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-traders-can-get-freedom-from-outstanding-tax-by-paying-penalty-till-30th-april/">जमशेदपुर

: 30 अप्रैल तक पेनाल्टी चुकाकर बकाया टैक्स से व्यापारी पा सकते हैं मुक्ति

ईचा डैम का रद्द होना सच्ची श्रद्धांजलि - रमाय बिरूली 

उनके आंदोलन को याद करते हुए भूतपूर्व सैनिक रमाय बिरूली ने कहा कि उनके सपने को साकार करने और विस्थापितों की रक्षार्थ फिर से उलगुलान करने की जरूरत है. ईचा डैम का रद्द होना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी. 42 साल गुजर जाने के बाद भी डैम का रद्द ना होना दुर्भाग्य है. ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन रख कर शहीद को नमन किया. मौके पर भूतपूर्व सैनिक रमाय बिरुली, साहित्यकार डोबरो बुड़ीउली, दियुरी सतीश बुड़ीउली, सुरेंद्र बुड़ीउली, बिर सिंह बिरूली, जय किशन बुड़ीउली, गुलिया कुदादा, गोसा बुड़ीउली, कृष्णा बुड़ीउली,सोना बुड़ीउली, सुकु बुड़ीउली एंव ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-classes-started-with-havan-worship-at-saraswati-shishu-vidya-mandir/">बहरागोड़ा

: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हवन-पूजन के साथ प्रारंभ हुई कक्षाएं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp