Chaibasa (Sukesh Kumar) : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आयोजित साहसिक शिविर के लिए झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों के दल 5 अक्टूबर को पटना से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो चुके हैं. इसमें कोल्हान विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों से 5 एनएसएस वॉलिंटियर्स भी शामिल हैं. इस शिविर का आयोजन 7 से 16 अक्टूबर तक किया गया है. एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. पूनम कुमारी (कर्ण) व डॉ. कौशल किशोर इस दल का नेतृत्व कर रहें हैं. स्वयंसेवकों के अंदर साहस का संचार एवं आत्मविश्वास का भाव विकसित करने के लिए इस तरह के शिविर का आयोजन किया जाता है. इसे भी पढ़े : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-women-bid-farewell-to-mother-durga-with-moist-eyes-with-vermilion-played/">धनबाद
: महिलाओं ने सिंदूर खेला के साथ नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई
विशाखापट्टनम-टाटा एक्सप्रेस के आने और जाने का अब यह होगा समय [wpse_comments_template]
: महिलाओं ने सिंदूर खेला के साथ नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई
इन वॉलिंटियर्स का किया गया है चयन
कोल्हान यूनिवर्सिटी के जमीनीकांत बीएड कॉलेज से अमित कुमार साव, केएमपीएम से रिंकी गुप्ता, काशी साहू कॉलेज से शम्भू शंकर, जेकेएस से अंशु कुमार, महिला कॉलेज चाईबासा से शशिलता का चयन हुआ है. साथ ही जमीनीकांत बीएड कॉलेज की प्रोफेसर व एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. पूनम कुमारी का चयन किया गया है. झारखंड एनएसएस पदाधिकारी बृजेश कुमार व समन्वयक दारा सिंह गुप्ता ने सभी को सफल यात्रा हेतु शुभकामनाएं दी. वहीं, पटना स्टेशन में रीजनल डायरेक्टर पीयूष परांजपे सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देने पहुंचे. इसे भी पढ़े : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-now-this-will-be-the-time-of-arrival-and-departure-of-visakhapatnam-tata-express/">चाईबासा:विशाखापट्टनम-टाटा एक्सप्रेस के आने और जाने का अब यह होगा समय [wpse_comments_template]