Search

 
 
 

चाईबासा: राष्ट्रीय लोक अदालत के लिये चिन्हित किए 500 मामले

 
Chaibasa:  झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार 12 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), पश्चिमी सिंहभूम ने व्यापक तैयारियां आरंभ कर दी है. इसी क्रम में प्राधिकार की सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर ने गुरुवार को चक्रधरपुर के रेलवे दंडाधिकारी राजीव कुमार सिंह से मुलाकात की तथा लगभग 500 वैसे मामलों को चिन्हित किया जिसका निष्पादन लोक अदालत के माध्यम से किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें: बगदादी">https://lagatar.in/the-new-leader-of-islamic-state-died-like-baghdadi-ended-the-family-when-surrounded-himself-died/">बगदादी

की तरह मरा इस्लामिक स्टेट का नया सरगना, घिरने पर परिवार को किया खत्म, खुद भी मरा

लोक अदालत का ज्‍यादा से ज्‍यादा लाभ लें: कुजूर

सचिव श्रीमती कुजूर ने बताया कि इनमें कई मामले 3 वर्ष से ज्यादा पुराने हैं. उन्‍होंने बताया कि लोक अदालत एक श्रेष्ठ माध्यम है जिसके जरिए लोग अपने सुलह योग्‍य मामलों का निष्पादन करवा सकते हैं. उन्होंने कहा कि आगामी 12 मार्च को आयोजित होने वाली लोक अदालत का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेना चाहिए. इसे भी पढ़ें:बच्चों">https://lagatar.in/make-children-aware-of-wildlife-build-underpass-for-movement-of-elephants-hemant-soren/">बच्चों

को वन्यजीवों के प्रति करें जागरूक, हाथियों के आवागमन के लिए करें अंडरपास का निर्माण : हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही