Search

 
 
 

चाईबासा : महिला कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया एनएसएस का 53वां स्थापना दिवस

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : महिला कॉलेज बीएड एनएसएस यूनिट के तरफ से एनएसएस का 53वां स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर बहुउद्देशीय कक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा एनएसएस की स्थापना, उद्देश्य तथा इसके इतिहास पर परिचर्चा आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत कोल्हान विश्वविद्यालय के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ संजीव आनंद, महिला कॉलेज के संस्कृत के विभागाध्यक्ष डॉ निवारण महथा, बीएड के विभागाध्यक्ष मोबारक करीम हाशमी, एनएसएस यूनिट की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ अर्पित सुमन तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjp-made-villagers-aware-of-water-conservation/">चाईबासा

: भाजपा ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति

मौके पर डॉ संजीव आनंद ने कहा कि एनएसएस हमें इंसानियत से प्रेम करना सिखाता है और हमें जीवन एक बड़ी जिम्मेदारी देता है, ताकि समाज को स्वयं के प्रयास से आलोकित करते रहें. डॉ लोकनाथ ने कहा कि एनएसएस हमें लोगों के लिए जीना सिखाता है तथा मानवता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने को प्रेरित करता है. डॉ निवारण महथा ने कहा कि एनएसएस से हमेशा सभ्य समाज की अपेक्षाएँ रहती है और हमें उस अपेक्षाओं पर खरा उतरना है. इस अवसर पर एनएसएस वालंटियर के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई. बीएड एनएसएस की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ अर्पित सुमन ने इस पूरे कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी निभाई तथा सभी अतिथियों का स्वागत किया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-police-arrested-the-accused-husband-who-was-absconding-after-killing-his-wife-sent-to-jail/">चक्रधरपुर

: पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
[caption id="attachment_429128" align="aligncenter" width="576"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/chaibasa-mahila-college-2.jpeg"

alt="" width="576" height="384" /> महिला कॉलेज के बीएड विभाग में संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं[/caption]

कार्यक्रम में यह रहे मुख्य रूप से उपस्थित

बीएड विभागाध्यक्ष मो मोबारक करीम हाशमी ने सभी अतिथियों को तथा आयोजन मे शामिल होने वाले प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन दिया. कार्यक्रम में बीएड विभाग की प्रोफेसर सुजाता किस्पोट्टा, बबीता कुमारी, शीला समद, राजीव लोचन नामता, सीतेंद्र रंजन सिंह, धनंजय कुमार, मदन मोहन मिश्रा तथा अन्य प्रोफेसर और बीएड सेमेस्टर 4 तथा सेमेस्टर 2 की वॉलंटियर उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही