Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मासिक लोक अदालत में 56 मामलों का हुआ निष्पादन

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस दौरान गठित 10 बैंचों ने मामलों की सुनवाई करते हुए कुल 56 मुद्दों का सफल निष्पादन किया तथा 10,42,500 रुपये की राशि का समायोजन भी हुआ. प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार प्रत्येक माह लोक अदालत का आयोजन किया जाता है जिसमें लोग अपने सुलहनीय मामलों के निष्पादन के लिए अपील कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-traditions-will-be-maintained-on-rahin-festival-seeds-will-be-sown-in-the-field-and-houses-will-be-built/">चांडिल

: रहिन पर्व पर परंपराओं का होगा निर्वाह, खेत में डाला जाएगा बीज व बांधा जाएगा घर

गठित बेंचों में ये दंडाधिकारी हुए शामिल

उन्होंने आगे बताया कि शनिवार को आयोजित लोक अदालत में गठित बेंचों में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय योगेश्वर मणि, न्यायिक पदाधिकारी ओम प्रकाश, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सूर्य भूषण ओझा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय कल्पना हजारिका, जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ शंकर महाराज, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विनोद कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजीव कुमार सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मिलन कुमार, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी पोड़ाहाट अमिकर परवार, रेलवे दंडाधिकारी ऋषि कुमार शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही