Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पंचायत चुनाव में पांच प्रखंडों में हुआ 65 प्रतिशत मतदान

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला के पांच प्रखंडों में मंगलवार को सम्पन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 65 प्रतिशत मतदान हुआ. उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने आम लोगों और मतदान कर्मियों को धन्यवाद दिया है. इससे पहले उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने मतपेटी रिसीविंग सेल सह मतगणना कक्ष महिला कॉलेज का निरीक्षण किया. उन्होंने मतगणना परिसर सहित समस्त परिसर में तैनात किए गए पदाधिकारियों सहित अन्य सभी के लिये समुचित पार्किंग की व्यवस्था, समुचित लाइट की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था चिकित्सा की व्यवस्था सहित पूर्व में निर्देशित अन्य संरचना निर्माण के कार्यों का जांच की. उन्होंने बताया कि जिले के पांचों प्रखंड चाईबासा, खूंटपानी, झींकपानी, तांतनगर, मंझारी में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रही 3:00 बजे अपराह्न तक लगभग 65 प्रतिशत मतदान रहा है. आज आयोजित पांचों प्रखंड के मतपेटियों को सदर अनुमंडल क्षेत्र के महिला कॉलेज में रिसीव किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-children-learned-the-tricks-of-various-arts-in-summer-camp-np-vice-president-distributed-prizes/">चाईबासा

: समर कैंप में बच्चों ने सीखी विभिन्न कलाओं के गुर, नप उपाध्यक्ष ने किया पुरस्कार का वितरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही