Search

 
 
 

चाईबासा : जुआ खेलते शहर के 8 नामचीन धराए, भेजा गया जेल

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : शहर में बड़े पैमाने पर हो रहे जुआ की लगातार सूचना मिलने पर पोड़ाहाट अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी की गई. इस दौरान शहर के 8 नामचीन जुआ खेलते धराए. सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. बताया जाता है कि पोड़ाहाट अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी को गुप्त सूचना मिली कि रिटायर्ड कॉलोनी के एक फ्लैट में जुआ चल रहा है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-police-seized-two-tractors-carrying-sand-illegally/">चांडिल

: अवैध रूप से बालू ले जाते दो ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त
इसके बाद डीएसपी कपिल के नेतृत्व में छापेमारी की गई. यहां शहर के जाने-माने लोग जुआ खेलते पकड़े गए. इसमें शहर के ललन जायसवाल, निर्भय केजरीवाल, खगेश तांती, कैलाश बोदरा, रविंद्र नाथ दत्ता, संजीत राम, रामकुमार सिंह, मो. मुंतजिर अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इधर शहर के नामचीन लोगों की गिरफ्तारी होने पर चर्चा का बाजार गर्म है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही