Search

 
 
 

चाईबासा : बुंडू पंचायत के 81 घरों को जोड़ा गया जल जीवन मिशन से

 

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) पेयजल स्वच्छता विभाग ने सुदूरवर्ती क्षेत्रों को जल जीवन मिशन योजना से जोड़ने के लिए कवायद कर रही है.  इस योजना का उद्देश्य सुदूरवर्ती क्षेत्रों के गांव को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है. इसी क्रम में प्रखंड के बुंडू पंचायत के तीन गांव को जल जीवन मिशन से आच्छादित करना है. इस क्रम में पंचायत के हेस्सापी गांव के 81 परिवारों को जोड़ा गया है. इससे घर-घर पानी की आपूर्ति होगी.

इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-pure-drinking-water-supply-started-in-the-villages-of-chotanagara-with-baihatu-water-supply-scheme/">किरीबुरु

: बाईहातु जलापूर्ति योजना से छोटानागरा के गांवों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति प्रारंभ

शुक्रिया के ग्रामीणों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया है

टावर से हेस्सापी गांव के सभी 81 परिवारों को पाइप लाइन के माध्यम से उनके घरों तक पानी की आपूर्ति की जाएगी.  इसके अलावा वहां पर भी चार फुट स्टेप बनाए गए हैं. इससे ग्रामीण पानी ले सकते हैं.  विभाग के सहायक अभियंता राम उरांव ने बताया कि शुक्रिया पंचायत सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थित है इसलिए वहां के लोगों को सामान्य तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने के लिए प्रशिक्षित भी किया गया है.  बड़ी गड़बड़ी होने पर विभाग को जानकारी मिलने के साथ उसे ठीक करने का कार्य भी किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही