Search

चाईबासा : जिला में 88 स्वास्थ्य उपकेन्द्र का होगा निर्माण

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन को लेकर बैठक का आयोजन हुआ. इस दौरान 15 वें वित्त आयोग के तहत जिला अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संरचना निर्माण को लेकर भी उपायुक्त ने चर्चा की. इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य संरचना मिशन के तहत जिले में 88 स्वास्थ्य उप केंद्रों के लिए नए भवन का निर्माण किया जायेगा. इसमें से 26 उप केंद्रों के निर्माण हेतु स्थल का चयन करते हुए निविदा का प्रकाशन किया जा चुका है. शेष उपकेंद्रों के निर्माण को लेकर जल्द ही स्थल चयन करने के बाद निविदा प्रकाशन को सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-kkcs-second-t-10-day-night-cricket-tournament-from-april-25/">किरीबुरू

: केकेसी का दूसरा टी-10 डे-नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट 25 अप्रैल से
उन्होंने बताया कि 15वें वित्त के द्वारा जिले के नगर क्षेत्रों चाईबासा, चक्रधरपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण कराया जायेगा, जहां इलाज के साथ-साथ अन्य तरह के जांच हेतु लैब की सुविधा भी उपलब्ध होंगी. उपायुक्त ने बताया कि इसके तहत चक्रधरपुर में नए भवन के निर्माण तथा चाईबासा में पूर्व से निर्माणाधीन भवन में कार्य किया जाएगा. पब्लिक हेल्थ यूनिट के संचालन को सुनिश्चित करवाने हेतु जिले के सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp