Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिये 18 लोगों का जत्था हुआ रवाना

Chaibasa :  हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए 18 लोगों का जत्था सोमवार को गुरूद्वारा नानक दरबार चाईबासा से रवाना हुआ. तीर्थयात्रा से पूर्व सभी ने अरदास की, इसके उपरांत गुरुद्वारा अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर तथा सचिव सुरिंदर पाल सिंह वालिया ने सभी को रवाना किया. 18 तीर्थ यात्री चाईबासा से जमशेदपुर पहुंचेगे जहाँ से 112 और तीर्थ यात्रियों के साथ जलियांवाला बाग एक्सप्रेस ट्रेन से ऋषिकेश जायेंगे. इस यात्रा में शामिल कुल 130 तीर्थयात्री वहाँ जाकर गुरूद्वारा साहिब में रुकेंगे. वहाँ से बस द्वारा सभी यात्री गोविंद घाट जाकर रात्रि विश्राम करेंगे. अगले दिन गोविंद धाम होते हुए हेमकुंड साहिब पहुँच कर वहाँ के सरोवर में स्नान करके श्री हेमकुंड साहिब गुरूद्वारा के दर्शन करके अरदास करवाकर प्रसाद लेंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-sports-steering-committee-meeting-held-discussion-on-facilities-provided-in-sports-training-center/">चाईबासा

: खेल संचालन समिति की बैठक आयोजित, क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र में दी जाने वाली सुविधाओं पर हुई चर्चा

23 जुलाई को जमशेदपुर एवं चाईबासा होगी वापसी

इसके बाद सभी तीर्थयात्री आगे के सफर के लिए निकलेंगे तथा ऋषिकेश के ऐतिहासिक गुरूद्वारा पौंटा साहिब के दर्शन कर लंगर ग्रहण कर रात्रि-विश्राम करेंगे.  तद उपरांत पंजाब के अमृतसर जाकर वहाँ स्वर्ण मंदिर के सरोवर में स्नान करके श्री दरबार साहिब के दर्शन करेंगे तथा सुख शांति के लिए अरदास करवाएंगे. प्रसाद तथा लंगर का आनंद भी लेंगे. 22 जुलाई को अमृतसर से ट्रेन पकड़ कर 23 जुलाई को जमशेदपुर एवं चाईबासा पहुंचेंगे. उक्त जानकारी गुरूद्वारा नानक दरबार के अध्यक्ष गुरूमुख  सिंह खोखर ने दी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही