Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : इलिगारा गांव के किसानों की फसल हाथी का झुंड कर रहा बर्बाद

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar)हाट गम्हरिया प्रखंड के इलिगारा गांव में हाथियों का आतंक फैला हुआ है. हाथी खेतों में आकर धान बर्बाद कर चले जा रहे हैं. परेशान ग्रामीणों के साथ सोमवार को जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा ने बैठक की. ग्रामीणों ने बताया कि 30-35 का संख्या में हाथी फसल का नुकसान कर रहा है. अब तक 3-4 गांव के किसानों का फसल बर्बाद कर दिया है. अब तक वन विभाग द्वारा हाथी को भगाने का कोई काम नहीं कर रहा है. जॉन मिरन मुंडा ने डीएफओ को फोन कर मामले की जानकारी दी और उसने फॉरेस्ट गार्ड विपिन सिंकू से सम्पर्क करने की बात कही. जॉन मिरन मुंडा ने विपिन सिंकू से फोन से संपर्क किया तो उसने गैर जिम्मेदाराना रूप से जवाब देकर कहा कि आप ऑफिस आइये और बात कीजिये. उसके बाद ही कुछ करेंगे. ये बात सभी ग्रामीण सुनकर आक्रोशित हुए और विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर विभाग जल्द से जल्द हाथी भगाने का काम नहीं करता है और फसल के नुकसान की भरपाई नहीं होती है तो विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन किया जायेगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Chaibasa-Iligara-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-people-are-suffering-due-to-water-logging-in-rani-dam-public-representatives-silent/">धनबाद

: रानी बांध में जलजमाव से त्राहि-त्राहि कर रहे लोग, जनप्रतिनिधि मौन

जिले के कई हिस्सों में अब भी हाथी का झुंड घूम रहा 

पश्चिम सिंहभूम में हर साल हाथी के झुंड से किसान परेशान रहते है. जिले के अधिकतर हिस्सों में हाथी का झुंड ग्रुप बनाकर घुम रहा है और किसानों का मेहनत को मानी में फेर रहा है. चाईबासा के आसपास गांवों तक हाथी घूस रही है. जबकि हाटगम्हरिया, झींकपानी, जैंतगढ़, मझगांव, मंझारी क्षेत्र में सबसे अधिक किसानों का फसल का हाथी बर्बाद कर रहा है. वन विभाग की ओर से किसानों को किसी तरह की राहत तक नहीं मिलती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही