Search

 
 
 

चाईबासा : रोटरी क्लब के चित्रांकन प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने लिया भाग

 

Chaibasa ( Ramendra Kumar Sinha) : रोटरी क्लब द्वारा आयोजित जिला स्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न भागों से आए बच्चों ने चित्रांकन प्रतियोगिता में भाग लिया. प्रतियोगिता के प्रति बच्चों का लगाव देखते हुए आयोजक ने इसे दो चरणों में आयोजित किया. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को तीन ग्रुप में विभाजित किया गया था. कक्षा 8 से लेकर 10वीं तक के छात्र-छात्राओं को ग्रुप ए में रखा गया था. इसी तरह ग्रुप बी में कक्षा चौथी से लेकर सातवीं तक के बच्चों को शामिल किया गया था तथा ग्रुप सी में कक्षा 1 से लेकर 3 तक के छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया था. इस प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया. प्रतियोगिता के सफल बच्चों को रोटरी क्लब द्वारा नकद पुरस्कार तथा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम की सफलता में रोटरी क्लब के सभी पदाधिकारियों ने अपना पूरा योगदान दिया.

इसे भी पढ़ेंआदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bjp-people-listened-to-the-mind-of-the-prime-minister-in-s-type/">आदित्यपुर

: एस टाइप में भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही