Search

 
 
 

चाईबासा : आपसी विवाद में एक शख्स की पीट-पीट कर हत्या, जंगल से शव बरामद

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : टोंटो थाना अंतर्गत रतागुट्टू गांव के जंगल से सड़ी गली अवस्था में एक युवक का शव बरामद किया है. शव की पहचान टोंटो के बड़ा कुचिया गांव निवासी मोरा दोराई बुरु (32) के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोरा दोराई बुरु की हत्या 27 मार्च को आपसी विवाद में डंडे से पीट-पीट कर कर दी गई थी. घटना को अंजाम देने की बाद शव को पास के जंगल में फेंक दिया गया था. इस घटना को अंजाम देने में कुल चार लोग शामिल थे. पुलिस ने आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि तीन अब भी फरार हैं. पुलिस सभी की तलाश में छापामारी कर रही है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-student-leaders-have-decided-to-start-a-phased-movement-regarding-the-local-planning-policy/">मनोहरपुर

: स्थानीय नियोजन नीति को लेकर छात्र नेताओं ने चरणबद्ध आंदोलन करने का लिया निर्णय

पिता के बयान पर दर्ज की गई थी प्राथमिकी

थाना प्रभारी सागेन मुर्मू ने बताया कि मृतक के पिता ने 7 अप्रैल को थाने में मामला को दर्ज कराया था. इस कांड के अनुसंधान के क्रम में पता चला कि मोरा दोराई बुरु 27 मार्च को प्रखंड के पुकरी सुरु गांव में मागे पर्व मनाने गया था. वापसी के क्रम में नशा पान करने के बाद आपसी विवाद में लाठी डंडे से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी गई और उसके शव को जंगल में फेंक दिया गया था. जब उसके पिता ने 7 अप्रैल को थाने में मामला दर्ज कराया तो पुलिस ने इस मामले का अनुसंधान शुरू किया और जंगल से शव को बरामद कर लिया. शव सड़ी गली अवस्था के कारण चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही