Search

 
 
 

चाईबासा : कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर में कुल 95 लोगों का हुआ निबंधन

 
Chaibasa : जागृति शाखा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय (5 से 8 अगस्त) नि:शुल्क कृत्रिम अंग एवं कैलिपर प्रत्यारोपण शिविर में शनिवार को कुल 95 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ. इसमें 102 से ज्यादा अंगों का वितरण किया जाएगा. सभी लाभार्थियों को अंग के साथ देने के लिए एक भामाशाह दानदाता ने जूते एवं मौजों का गुप्त दान किया है. शनिवार को कुल तीन दिव्यांगों के बीच 5 अंगों एवं जूतों का वितरण किया गया. इस शिविर में चतरा, गया, जामदा आदि सुदूरवर्ती क्षेत्रों से दिव्यांग अपने-अपने परिजनों के साथ आकर शिविर का लाभ ले रहे हैं. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-dbc-football-club-organized-local-football-league/">मनोहरपुर

: डीबीसी फुटबॉल क्लब ने किया लोकल फुटबॉल लीग का आयोजन
बिहार के गया से एक दिव्यांग भी इस शिविर में पहुंचे जो पिछले छह साल से बिस्तर पर थे उनके दोनों पैर नहीं थे. उन्हें भी कृत्रिम पैर लगाए गए, पैरों पर खड़े होने की खुशी उनके चेहरे पर देखते ही बन रही थी. आज शिविर में मुख्य रूप से अध्यक्ष हर्ष सुल्तानिया, रौनक अग्रवाल, आलोक जैन,गोविंद मोहता, राजेश पिरोजीवाला,प्रियांशु केडिया, विपुल दाहिमा, आशीष चौधरी, अक्षय चौबे, रोशन अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, अविनाश खिरवाल, अजय मोहता, ओमप्रकाश केडिया, मुकेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही