Chaibasa (Sukesh kumar) : चाईबासा के शहीद पार्क में 25 मार्च को वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. झारखंड पुनरुथान अभियान के संयोजक पूर्व मुखिया कोलंबस हांसदा ने शनिवार को सेरेंग्सिया पंचायत के छुआ दा गांव तुरीबासा टोली में ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक में लोगों से आग्रह किया गया की हो अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए चाईबासा के शहीद पार्क में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें. इसे भी पढ़ें :पूर्णिया:">https://lagatar.in/purnia-lalu-yadav-said-in-the-mahagathbandhan-rally-bjps-annihilation-is-certain-in-2024/">पूर्णिया:
महागठबंधन की महारैली में बोले लालू यादव, 2024 में बीजेपी का सफाया निश्चित
: चारबंदिया में करंट लगने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर [wpse_comments_template]
महागठबंधन की महारैली में बोले लालू यादव, 2024 में बीजेपी का सफाया निश्चित
दर्जनों ग्रामीण बैठक में थे उपस्थित
कोलंबस हांसदा ने कहा कि शहीद पार्क चाईबासा में शहादत देने वाले 50 हो विद्रोहियों की आत्मा को शांति मिले इसके लिए हो रीति रिवाज के आधार पर दिउरी के द्वारा पूजा अर्चना कराई जाएगी. इसके बाद समाधि पर दुल सुनूम कार्यक्रम किया जाएगा. गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन झारखंड पुनरूत्थान अभियान के तत्वावधान में आयोजित इस एतिहासिक कार्यक्रम में कोल्हान पोड़ाहाट के मानकी मुंडा,एमएलए, एमपी,त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचित जन प्रतिनिधि ,सामाजिक संगठन,गैर सरकारी सामाजिक संगठन ,सभी राजनीतिक दल के अध्यक्ष,नेतागण,छात्र , प्रबुद्ध वर्ग, किसान, मजदूर,व्यवसायी वर्ग, सभी से भाग लेने की अपील करता हुं. जिन अमर वीर हो विद्रोहियों की कुर्बानी के कारण ही कोल्हान के लिए विशेष पारंपरिक मानकी मुंडा व्यवस्था को विल्किंसन रुल के तहत कोल्हान कोर्ट के न्यायिक प्रक्रिया में अधिकार प्राप्त है. जिसको अब न्याय मंच के रूप में जाना जाता है. इसी न्याय मंच के द्वारा अब कोल्हान के जमीनी विवाद में मुंडा के प्रतिवेदन के आधार पर सुनवाई पूर्ण की जा रही है. इसीलिए उन अमर वीर हो विद्रोहियों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए जरूर आएं. जिनके बलिदान के कारण ही हम उसका मजा ले रहें है. बैठक में देवराज देवगम, लालदारी कुंटिया,बबलू देवगम,गोविंद गोप ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया. दर्जनों ग्रामीण बैठक में उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :आनंदपुर">https://lagatar.in/anandpur-youth-serious-due-to-electrocution-in-charbandia-referred-to-rourkela/">आनंदपुर: चारबंदिया में करंट लगने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर [wpse_comments_template]
Leave a Comment