Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: पुराने तथा नए को मिला कर तीन करोड़ से बनेगा सुसज्जित बस स्टैंड

Chaibasa:  कार्यकारी अध्यक्ष डोमा मिंज की अध्यक्षता में बुधवार को हुई नगर परिषद की बैठक में जनहित से जुड़े अनेक मुद्दों पर निर्णय लिए गए. पुराने तथा नए बस स्टैंड को मिला कर एक सुसज्जित बस स्टैंड बनाने के प्रस्ताव पर बैठक में स्वीकृति दे दी गई. इसकी कुल लागत तीन करोड़ होगी जहां हर सुविधा दी जाएगी. नप के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि इसके बन जाने के बाद बस स्टैंड की क्षमता भी बढ़ जाएगी. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-broke-out-in-the-closed-house-of-dr-nandu-honhaga-in-birsanagar/">जमशेदपुर:

बिरसानगर में डॉ. नंदू होनहागा के बंद घर में लगी आग

328 पीएम आवास शहर के लिये स्वीकृत

बैठक में सुशील कुमार ने कहा कि शहर में गैस पाइप लाइन को बिछाने वाली कंपनी अब पेयजल विभाग से आपसी समन्वय बना कर पाइप लाइन के बिछाने का काम करेगी ताकि भविष्य में फिर पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने की संभावना नहीं रहे. सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया. इस्‍तेमाल करते पकड़े जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा. बैठक में पार्षदों ने जो भी योजनाएं दी थीं उन्‍हें स्वीकृति दी गई.  बैठक में जानकारी दी गई कि 328 पीएम आवास शहर के लिये स्वीकृत किए गए हैं. इसे भी पढ़ें: झींकपानी">https://lagatar.in/jhinkpanis-zip-member-john-miran-munda-has-been-booked-for-rape-at-manoharpur-police-station/">झींकपानी

के जिप सदस्य जॉन मिरन मुंडा पर मनोहरपुर थाने में दर्ज हुआ दुष्‍कर्म का मामला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही