Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासाः घर में सो रहे युवक को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती

रामडा गांव निवासी युवक कालीदास मुखी अपने घर में जमीन पर सो रहा था. शुक्रवार अहले सुबह सोने के दौरान ही उसके हाथ में एक जहरीले सांप ने काट लिया.
Advertisement
Advertisement

Shambhu Kumar

Chakradharpur : चक्रधरपुर प्रखंड के रामडा गांव में सर्पदंश से एक युवक की तबियत बिगड़ गई. गंभीर हालत में उस इलाज के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. मिली जानकारी से अनुसार, रामडा गांव निवासी युवक कालीदास मुखी अपने घर में जमीन पर सो रहा था. शुक्रवार अहले सुबह सोने के दौरान ही उसके हाथ में एक जहरीले सांप ने काट लिया. सांप के काटने के बाद उसे जब जलन का अहसास हुआ और अचानक नींद टूट गई. उसने नजदीक में जहरीले सांप को देखा. इसके बाद घर वालों को जानकारी दी.

इसी बीच उसकी तबियत बिगड़ने लगी. आनन-फानन में परिजन उसे लेकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. डॉक्टरों ने उसका तुरंत इलाज प्रारंभ कर दिया. डॉक्टरों ने बताया कि समय पर कालीदास मुखी को अस्पताल लाया गया, जिससे उसकी जान बच गई. कालीदास मुखी की स्थिति  में सुधार है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही