Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : तकरीबन 3,50,000 घरों में नल के माध्यम से मिलेगा पानी : डीसी

Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में डीसी ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत जिले में तकरीबन 3,50,000 घरों में नल के माध्यम से जल उपलब्ध करवाया जाना है. इसमें चाईबासा व चक्रधरपुर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अंतर्गत कुल 1,34,186 घरों में पाइप लाइन के माध्यम से नल-जल का संयोजन किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-during-excavation-for-drain-construction-in-harhargutu-people-created-ruckus-when-slab-broke-work-stopped/">जमशेदपुर

: हरहरगुटू में नाली निर्माण के लिए खुदाई के दौरान स्लैब टूटने पर लोगों ने किया हंगामा, काम बंद कराया
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 अंतर्गत 116 गांव को 1 स्टार कैटेगरी में शामिल किया गया है, जहां लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट का कार्य पूरा हुआ है. वहीं 6 गांव को थ्री स्टार कैटेगरी में शामिल किया गया है, इन गांव में लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के साथ-साथ सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट का कार्य भी पूरा हुआ है तथा 6 गांव को फाइव स्टार कैटेगरी में शामिल किया गया है. जहां सॉलिड/लिक्विड/प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के साथ-साथ विद्यालयों में माहवारी स्वच्छता तथा उक्त कैटेगरी में शामिल गांव के सभी घरों एवं संस्थानों में शौचालय निर्माण का भी कार्य पूरा किया गया है. उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि इस दौरान चाईबासा व चक्रधरपुर दोनों पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अंतर्गत पेयजल से संबंधित मल्टी विलेज स्कीम एवं सिंगल विलेज स्कीम का समीक्षा किया गया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-complaint-of-the-quality-work-of-jindal-and-sapurji-to-the-union-minister-of-state/">आदित्यपुर

: केंद्रीय राज्य मंत्री से जिंदल व सापुरजी के गुणवत्ताहीन कार्य की शिकायत
इसके तहत योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु निविदा का प्रकाशन किया गया है. जिन योजनाओं में बीओक्यु लंबित है उन सभी को जल्द से जल्द पूरा करते हुए कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि समीक्षा उपरांत जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित कार्यों को तेजी से पूरा करवाने के तदर्थ आगामी माह में संवेदकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित करवाने हेतु दोनों प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित भी किया गया. बैठक में जिला अंतर्गत दोनों पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चाईबासा व चक्रधरपुर के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता तथा लेखापाल सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही