Search

चाईबासा : लूट मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

Chaibasa (Sukesh kumar) : लंबे समय से फरार चल रहे लूट कांड के सजायाफ्ता फरार वारंटी को सदर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सात साल से चाईबासा के पुलहातु निवासी बप्पी तिर्की उर्फ बप्पी फरार चल रहा था. उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के पश्चात मंडलकारा चाईबासा भेज दिया गया है. बप्पी तिर्की ने वर्ष 2014 में इंजीनियरिंग कॉलेज झिंकपानी के पास आदित्यपुर के एक व्यक्ति से बाइक, मोबाइल एवं रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में झिंकपानी थाना में एक मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इसी कांड में न्यायालय ने बप्पी को सजा सुनाई थी. न्यायालय से जमानत मिलने के बाद से वह फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी हेतु न्यायालय से वारंट निर्गत था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-police-inspected-the-procession-route-regarding-moharram/">चाईबासा

: मोहर्रम को लेकर पुलिस ने जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp