Search

चाईबासा: एसीबी ने करलाजोड़ी पंचायत सेवक को 11 हजार घूस लेते पकड़ा

Chaibasa: सदर प्रखंड के करलाजोड़ी पंचायत सेवक सागर लागुरी को गुरुवार शाम करीब छह बजे एसीबी की टीम ने धर दबोचा. टीम ने मतकमहातु ओवरब्रिज के पास 11 हजार रुपया लेते हुए पकड़ा. पकड़ने के पश्चात टीम पंचायत सेवक सागर लागुरी को उसके निवास स्थान जगन्नाथपुर प्रखंड के सिलदौरी गांव ले गई. जहां टीम ने पंचायत सेवक के घर की जांच की. इसे भी पढ़ें:  शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-24-march-chief-minister-question-hour-removed-yogendra-sao-and-nirmala-were-sentenced-10-years/">शाम

की न्यूज डायरी।।24 मार्च।। UP से झारखंड में आपराधियों को आर्म्स सप्लाई। हटाया गया मुख्यमंत्री प्रश्नकाल। योगेंद्र साव व निर्मला को 10 साल सजा। नामकुम सीओ ने किया कारनामा। सत्यपाल मलिक के आरोपों जांच CBI से। बीरभूम हिंसा पर शोक जताने पहुंची ममता। बिहार के अलावा कई वीडियो।

करलाजोड़ी गांव में स्नान घाट का बिल पास कराने के लिये मांगी थी रिश्‍वत

शिकायकर्ता के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2021-22 के 15वें वित्त से करलाजोड़ी गांव में स्नान घाट बन रहा है. पंचायत सेवक ने बिल पास कराने को लेकर अभिकर्ता सह शिकायतकर्ता सुखलाल पूरती से कुल 12 हजार रुपये की मांग की थी. एक हजार राशि सुखलाल पूरती पूर्व में दे चुका था.11 हजार देना बाकी था. गुरुवार को मतकमहातु गांव के ओवरब्रिज के नीचे बाकी पैसा देने की तिथि तय की गई.

मतकमहातु गांव के ओवरब्रिज के पास से एसीबी ने धर दबोचा

शिकायतकर्ता रुपया लेकर ओवर ब्रिज पहुंचा. जहां एसीबी की टीम ने पहले से ही जाल बिछा रखा था. इसमें पूर्व पंसस साधुचरण कुंटिया ने भी एसीबी का सहयोग दिया. इधर, प्रखंड विकास पदाधिकारी पारूल सिंह ने कहा कि पिछले कई वर्षों से विभिन्न योजनाओं के कार्य लंबित हैं. लगातार पंचायत सेवक से संबंधित शिकायत मिल रही थी. अब जल्द ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-be-careful-those-who-attach-fake-voter-id-cards-in-government-schemes-may-be-jailed/">जमशेदपुर:

सरकारी योजनाओं में फर्जी मतदाता पहचान पत्र संलग्न करने वाले हो जाएं सावधान, हो सकती है जेल

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//