Search

 
 
 

चाईबासा : शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तारी

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने एवं विरोध करने पर धमकी देते हुए लड़की का आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आरोपी मझगांव थाना क्षेत्र बलियापोसी गांव निवासी नागेंद्र कुलुवा (21) को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने रविवार को सदर थाना में इस मामले को लेकर प्रेस वार्ता में पत्रकारों को केस के बारे में जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rajkumar-singh-inaugurated-bjp-parsudih-mandal-office/">जमशेदपुर

: भाजपा परसुडीह मंडल कार्यालय का राजकुमार सिंह ने किया उद्घाटन

थाना प्रभारी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

उन्होंने कहा कि सदर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है. कांड की पीड़िता के आवेदन पर सदर थाना में भादवि एवं आईटी एक्ट के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. 30 जुलाई को इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त नागेन्द्र कुलुवा को मझगांव पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर मंडल कारा चाईबासा भेज दिया गया. मौके पर पुलिस पदाधिकारी सौरभ ठाकुर, रंजीत कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही