Chaibasa (Sukesh Kumar) : चाईबासा सदर बाजार स्थित सरस्वती आलू भंडार से हुए लूट की घटना का उद्भेदन सदर पुलिस ने कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. इसके पास से हथियार व जिन्दा कारतूस बरामद की गई है. पुलिस गिरफ्त में आया अपराधी मोहम्मद फिरोज उर्फ सोबराती, कुम्हारटोली, बड़ी बाजार, चाईबासा का निवासी है. इसका खुलासा करते हुए सदर डीएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को अपराधी के गतिविधि की जानकारी मिली थी. सूचना के बाद सदर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शहर में विशेष निगरानी रखी जा रही थी. इसी क्रम में शुक्रवार देर रात्री हिन्द चौक के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए पुलिस ने जब उसकी जांच की तो उसके पास से एक पिस्टल, छह गोली एवं धारदार चाकू बरामद हुआ. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-in-the-inter-district-senior-womens-cricket-tournament-p-singhbhum-defeated-jamtara/">चाईबासा
: अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में प. सिंहभूम ने जामताड़ा को हराया
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/08rc_m_71_08042023_1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> अभियुक्त के पास से बरामद पिस्टल[/caption] गिरफ्तार अपराधकर्मी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि माह फरवरी में उसने अपने एक सहकर्मी के साथ सदर बाजार स्थित सरस्वती आलू भंडार से 15 हजार रुपये की लूट की थी. उसी महीने में जुबली तालाब से आमला टोला जाने वाले सड़क पर एक लड़की को अकेला देख उससे मोबाईल छिनने का प्रयास किया था. डीएसपी ने बताया कि मोहम्मद फिरोज के खिलाफ जमशेदपुर स्थित सोनारी, बागबेड़ा, पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर थाना, मझगांव एवं ओडिशा के रायरंगपुर थाना में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी सुधीर कुमार व अन्य उपस्थित थे. जबकि गिरफ्तारी दल में सौरभ कुमार ठाकुर, दिनेश कुमार मंडल, सोमेश्वर कुमार सिंह, दिनेश कुमार राम के अलावा काफी संख्या में पुलिस बल शामिल थे. [wpse_comments_template]
: अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में प. सिंहभूम ने जामताड़ा को हराया
जमशेदपुर और ओडिशा में भी दर्ज है कई मामले
[caption id="attachment_602496" align="aligncenter" width="600"]alt="" width="600" height="400" /> अभियुक्त के पास से बरामद पिस्टल[/caption] गिरफ्तार अपराधकर्मी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि माह फरवरी में उसने अपने एक सहकर्मी के साथ सदर बाजार स्थित सरस्वती आलू भंडार से 15 हजार रुपये की लूट की थी. उसी महीने में जुबली तालाब से आमला टोला जाने वाले सड़क पर एक लड़की को अकेला देख उससे मोबाईल छिनने का प्रयास किया था. डीएसपी ने बताया कि मोहम्मद फिरोज के खिलाफ जमशेदपुर स्थित सोनारी, बागबेड़ा, पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर थाना, मझगांव एवं ओडिशा के रायरंगपुर थाना में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी सुधीर कुमार व अन्य उपस्थित थे. जबकि गिरफ्तारी दल में सौरभ कुमार ठाकुर, दिनेश कुमार मंडल, सोमेश्वर कुमार सिंह, दिनेश कुमार राम के अलावा काफी संख्या में पुलिस बल शामिल थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment