Search

 
 
 

चाईबासा : खासमहल भूमि का नामकरण नहीं करवाने वालों पर करें कार्रवाई

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में खासमहल भूमि के लीज नवीकरण, लीज शर्तों का उल्लंघन के लंबित मामलों को लेकर आयुक्त मनोज कुमार की अध्यक्षता में प्रमंडलीय कार्यालय में मंगलवार को एक बैठक हुई. इस दौरान आयुक्त ने पूरे मामले की समीक्षा की. जिसमें मुख्य रूप से अपर उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम, अपर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम, अनुमंडल पदाधिकारी सदर चाईबासा, खासमहल पदाधिकारी जगन्नाथपुर, चक्रधरपुर, धालभूम, अंचलाधिकारी सदर चाईबासा, झिंकपानी, जगन्नाथपुर, नोवामुंडी, चक्रधरपुर, जमशेदपुर सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-citys-irfan-child-arrested-with-weapon-in-siwan/">जमशेदपुर

: शहर का इरफान बच्चा सिवान में हथियार के साथ गिरफ्तार !

कुल 1922 लीजधारी हैं चाईबासा खासमहल में 

चक्रधरपुर खासमहल भूमि के समीक्षा के दौरान लगभग 39 लीज धारकों ने भूमि अपने नाम कर लिया है. जिस पर प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर को निर्देशित किया गया कि वर्तमान दखलकार को नोटिस कर उसकी अद्यतन रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर आयुक्त कार्यालय में प्रस्तुत करें. जबकि चाईबासा खासमहल भूमि के कुल 1922 लीजधारी हैं. जिसमें 495 लीज धारकों का लीज नवीकरण किया जा चुका है. शेष 1427 को नोटिस निर्गत किया गया है. प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नोटिस भेज कर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे. जमशेदपुर में लगभग 150 एकड़ भूमि पर अतिक्रमण किया गया है. जिसका सर्वे करते हुए विस्तृत रिपोर्ट प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों से मांगा गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही