Search

 
 
 

चाईबासाः मनचाहा ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए पैरवी करने वाले कर्मियों पर होगी कार्रवाई- एसपी

एसपी ने स्पष्ट किया है कि पदस्थापन, प्रतिनियुक्ति या स्थानांतरण जैसे कार्यों के लिए नियम-विरुद्ध तरीके से फोन या पैरवी का सहारा लेने वाले कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.
 

Chaibasa : पश्चिमी सिंगभूम के एसपी अमित रेणु ने जिले के पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों के बीच अनुशासन और कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए कड़ा आदेश जारी किया है. एसपी ने स्पष्ट किया है कि पदस्थापन, प्रतिनियुक्ति या स्थानांतरण जैसे कार्यों के लिए नियम-विरुद्ध तरीके से फोन या पैरवी का सहारा लेने वाले कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. एसपी द्वारा जारी निर्देश में इस बात पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है कि अक्सर यह देखा जाता है कि पुलिस पदाधिकारी और कर्मी अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए अपने मनचाहे पदस्थापन, प्रतिनियुक्ति या स्थानांतरण के लिए बाहरी माध्यमों से पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रयास करते हैं.


आदेश में साफ शब्दों में कहा गया है कि यह किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं है. इस प्रकार की कार्यशैली से न केवल प्रशासनिक प्रक्रिया बाधित होती है, बल्कि यह जिला में कार्यरत अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों की कार्यक्षमता व अनुशासन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है. जारी आदेश में सभी पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को सख्त चेतावनी दी गई है, यदि किसी पदाधिकारी और आरक्षी द्वारा पदस्थापन, प्रतिनियुक्ति, स्थानांतरण के लिए नियम विरूद्ध तरीके से फोन या पैरवी करवाते हैं तो उनके विरूद्ध कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही