Search

 
 
 

Chaibasa : सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई - कुलदीप चौधरी

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : जिला समाहरणालय सभागार में जिला उपायुक्त (डीसी) एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) की संयुक्त अध्यक्षता में ईद-उल-जोहा (बकरीद) के मौके पर विधि-व्यवस्था को लेकर गुरुवार को बैठक हुई. बैठक में डीसी कुलदीप चौधरी ने कहा कि शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाया जाना चाहिए. इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए. बकरीद की नमाज के लिए जिले के विभिन्न मस्जिदों में नमाज-अदा करने की समय की भी जानकारी दी गई. डीसी ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद चाईबासा एवं चक्रधरपुर को निर्देश दिया कि बकरीद के दिन पूरे शहरी क्षेत्र में साफ-सफाई करना सुनिश्चित करेंगे. पेयजल विभाग को निर्देश दिया कि क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था समुचित रखेंगे. बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि बिजली की व्यवस्था अच्छी रहे, ताकि बकरीद के दिन लोगों को परेशानी नहीं हो. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-there-is-no-possibility-of-respite-from-heat-and-heat-for-the-next-three-days-coal-is-burning/">Jamshedpur

: अगले तीन दिन तक लू व गर्मी से राहत की संभावना नहीं, जल रहा कोल्हान

बकरीद के दिन दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी ससमय उपस्थित रहेंगे

डीसी ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह फैलने पर संबंधित व्यक्ति/पेज/ ग्रुप एडमिन पर कार्रवाई की जाएगी. सोशल मीडिया पर 24 X 7 निगरानी रखी जा रही है. बकरीद के दिन कुर्बानी खुले में ना दी जाए, इसपर विशेष निगरानी रखेंगे. साथ ही कुर्बानी के उपरांत अनुपयोगी चीजों का निपटारा समुचित ढंग से किया जाए, इसका भी विशेष ध्यान रखेंगे. बकरीद के दिन प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति स्थल पर ससमय उपस्थित रहेंगे. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-water-crisis-deepens-in-many-villages-of-goilkera-rivers-and-drains-dry-up/">Chaibasa

: गोईलकेरा के कई गांवों में गहराया जल संकट, नदी-नाले सूखे

बैठक में ये अधिकारी रहेंगे उपस्थित

बैठक में मुख्य रूप से अपर उपायुक्त कमलेश्वर नारायण, अनुमंडल पदाधिकारी सदर चाईबासा अनिमेष रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर रीना हांसदा, अनुमंडल पदाधिकारी जगन्नाथपुर मुकेश मछुआ, सहायक समाहर्ता अर्नब मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, अधीक्षक उत्पाद, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, जिला अग्निशमन पदाधिकारी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही