Search

 
 
 

चाईबासा : सदर अस्पताल के डॉक्टरों पर बाहरी दवा लिखने पर होगी कार्रवाई

 
Chaibasa (sukesh kumar) : सदर अस्पताल के डॉक्टर अब बाहर का दवाई नहीं लिखेंगे. बाहरी दवाई लिखने पर संबंधित डॉक्टर पर कार्रवाई की जाएगी. इस मामले को लेकर रोजाना जांच होगी. साथ ही डॉक्टर के सामने सदर अस्पताल में मौजूद सभी दवाओं की लिस्ट भी रखी जाएगी. यह बातें सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी ने शुक्रवार को सदर अस्पताल के ओपीडी निरीक्षण के दौरान कही. निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी स्थानों का जायजा लिया साथ ही मरीजों के बीच पहुंचकर किसी तरह की समस्या यदि है तो उसका समाधान करने की बात कही. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-awareness-rally-taken-out-in-many-areas-regarding-har-ghar-tricolor-campaign/">किरीबुरु

: ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को लेकर कई क्षेत्रों में निकाली गई जागरुकता रैली 

सिविल सर्जन अस्पताल के सभी केंद्रों ले रहे हैं जायजा

उन्होंने मरीजों से उचित इलाज हो रहा कि नहीं इस संबंध में परिचर्चा भी की. मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि निर्धारित समय पर सभी डॉक्टर अपने कक्ष में पहुंच जाए. अपने-अपने सिफ्ट के आधार पर डॉक्टर काम करेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए डॉक्टर कार्य करेंगे. मालूम हो कि पश्चिमी सिंहभूम के नए सिविल सर्जन योगदान देने के पश्चात रोजाना ओपीडी समेत सदर अस्पताल में बने सभी केंद्रों का जायजा ले रहे हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-minor-girl-kidnapped-from-sitaramdera-2/">जमशेदपुर:

सीतारामडेरा से नाबालिग लड़की का अपहरण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही