Search

 
 
 

चाईबासा : हो राइटर्स एसोसिएशन के तदर्थ समिति की बैठक आयोजित

 
Chaibasa : हो राइटर्स एसोसिएशन को मूर्त रूप देने के लिए आदिवासी हो समाज महासभा के शिक्षा सचिव जवाहरलाल बांकिरा की अध्यक्षता में हो राइटर्स एसोसिएशन के तदर्थ कमिटी की एक बैठक आदिवासी हो समाज महासभा भवन, हरिगुटु में संपन्न हुई. बैठक में अगले 10 जुलाई 2022 को साहित्यकारों और बुद्धजीवियों की आम सभा बुलाकर इसके कार्यकारिणी के असल स्वरूप को मूर्त रूप देने का निर्णय लिया गया. बैठक में एसोसिएशन के निबंधन, नियमावली, लोगो, स्टाम्प, लेटर हेड, स्थायी पता आदि को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-200-kv-transformer-installed-on-the-initiative-of-former-mla-tudu-in-parulia/">घाटशिला

: पारूलिया में पूर्व विधायक टुडू के पहल पर लगा 200 केवी का ट्रांसफार्मर

ये थे उपस्थित

इस अवसर पर संगठन के संयुक्त सचिव सहायक प्रोफेसर दिलदार पूर्ति, कोषाध्यक्ष विमल किशोर बोयपाई, संगठन सचिव सिकंदर बुड़ीउली, सलाहकार बीर सिंह बुड़ीउली, शिक्षिका श्रीमती सुखमती बारी, शिक्षक बागुन बोदरा, हरीश चन्द्र लागुरी, विद्यासागर लागुरी, गणेश बिरुवा, हो समाज युवा महासभा के शंकर सिदु,आशीष तिरिया आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-another-accused-arrested-for-stealing-mobile-and-laptop-by-entering-the-house-in-kadma/">जमशेदपुर

: कदमा में घर में घुसकर मोबाइल व लैपटॉप चुराने में दूसरा आरोपी भी धराया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही