Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम को लेकर एडीसी ने की समीक्षात्मक बैठक

Chaibasa (Sukesh Kumar) : अपर उपायुक्त संतोष सिन्हा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम 2022- 23 अन्तर्गत जिला निगरानी समिति की समीक्षात्मक बैठक बुधवार को जिला सभागार में हुई. इसमें चाईबासा जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया के अग्रणी जिला प्रबंधक,जमशेदपुर एसबीआई के मुख्य शाखा के क्षेत्रीय पदाधिकारी, चाईबासा बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक, जमशेदपुर के मानगो केनारा बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक, जमशेदपुर के राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक, रांची से आये केवीआईसी के प्रतिनिधि के साथ-साथ सभी बैंक के जिला समन्वयक मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-aspire-organized-a-get-together-of-fln-volunteers-from-94-schools/">मझगांव

: एस्पायर ने 94 विद्यालयों के एफएलएन वॉलेंटियर्स का मिलन समारोह किया आयोजित

अपर उपायुक्त ने किया खेद व्यक्त 

महाप्रबंधक द्वारा बताया गया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले का लक्ष्य 242 निर्धारित है. जिसके विरुद्ध 587 ऋण आवेदन पत्र विभिन्न बैंक शाखाओं को भेजा गया है. लेकिन मात्र 98 ऋण आवेदन पत्रों पर स्वीकृति एवं 34 आवेदनों को भुगतान किया गया हैं. इस पर अपर उपायुक्त ने खेद व्यक्त किया. महाप्रबंधक ने 20 फरवरी तक सभी स्वीकृति मामलों का भुगतान करने के साथ ही बैंक शाखाओं में लंबित ऋण आवेदन पत्रों को शीघ्र स्वीकृति/भुगतान करने को कहा है. इस पर अग्रणी जिला प्रबंधक के साथ-साथ सभी जिला समन्वयकों द्वारा सहमति प्रदान की गयी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही