Search

 
 
 

चाईबासा : जिले के डीईओ नीरजा कुजूर को सौंपा गया डीएसई का अतिरिक्त प्रभार

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिमी सिंहभूम के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) नीरजा कुजूर को जिले के शिक्षा अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. उल्लेखनीय है कि जिले के पूर्व के डीएसई का स्थानांतरण पलामू के डीईओ के रूप में कर दिया गया है. जिसके बाद पश्चिम सिंहभूम जिले में डीएसई के पद पर अजय तोपनो का स्थानांतरण किया गया था. लेकिन अब तक उनके कार्यभार ग्रहण नहीं करने से विभाग की बहुत सारी फाइलें पेंडिंग पड़ी हुई थी. खासकर कर्मचारियों के वेतन को लेकर विशेष समस्या हो रही थी. इस कारण सारी चीजों को देखते हुए नीरजा कुजूर को पश्चिम सिंहभूम जिले का डीएसई का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. साथ ही उन्हें झारखंड कोषागार संहीता 2016 के नियम 87 के तहत उन्हें निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के रूप में कार्य करने के लिए अधिकृत किया गया है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-who-went-to-pluck-flowers-was-trampled-by-heavy-vehicle-death/">जमशेदपुर

: फूल तोड़ने गई महिला को भारी वाहन ने रौंदा, मौत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही