Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : अपर उपायुक्त ने की नीलाम पत्र वादों की समीक्षा

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिम सिंहभूम जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर उपायुक्त संतोष कुमार सिन्हा ने अपने प्रकोष्ठ में लंबित नीलाम पत्र वाद के निष्पादन कार्यों की समीक्षा की. समीक्षा में पाया गया कि चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम माह अप्रैल 2023 में 1195 वाद के तहत कुल 2,73,24,330.41 रुपये की सन्निहित राशि का निष्पादन किया गया. इसके अलावा अप्रैल माह में कुल 21 नीलाम पत्र वाद दायर किए गए तथा जिला अंतर्गत कुल 7113 नीलाम पत्र वाद के मामले अभी लंबित हैं. इसे भी पढ़ें : धनवार">https://lagatar.in/dhanwar-at-present-one-has-to-struggle-due-to-the-life-of-appearances-sudha-pandey/">धनवार

: वर्तमान में दिखावे की जिंदगी के कारण संघर्ष करना पड़ता है: सुधा पांडे

लंबित वादों का त्वरित गति से निष्पादन करने का दिया निर्देश

बैठक के दौरान अपर उपायुक्त ने उपस्थित नीलाम पत्र पदाधिकारियों को लंबित वादों का निष्पादन त्वरित गति से करने हेतु निर्देश दिया. उक्त बैठक में उप निदेशक खान-कोल्हान अंचल, जिला खनन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी जगन्नाथपुर, जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित अन्य नीलाम पत्र पदाधिकारी उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही