Search

 
 
 

चाईबासा : आदिवासी हो समाज ने की छात्रों से भाषा आंदोलन में शामिल होने की अपील

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : आदिवासी हो समाज युवा महासभा प्रदेश कमिटी ने पोस्ट कार्ड लेखन अभियान में समर्थन देने वाले सभी छात्र-छात्राओं का आभार जताया है. कमेटी ने उन लोगों का भी विशेष आभार जताया है जो लोग ‘हो’ समाज के छात्र नहीं है, इसके बावजूद उन्होंने भी इस अभियान में शामिल होकर ‘हो’ भाषा के समर्थन में हस्ताक्षर किया. इधर, मंगलवार को भी प्रदेश कमेटी की ओर से कोल्हान युनिवर्सिटी और महिला कॉलेज चाईबासा के छात्रों के बीच पोस्ट कार्ड लेखन अभियान चलाया गया. साथ ही विद्यार्थियों को बताया गया कि भाषा को संवैधानिक मान्यता मिलने पर विद्यार्थियों को ही इसका विशेष लाभ होगा. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-peace-committee-meeting-held-regarding-muharram-discussion-held-on-maintaining-law-and-order/">चक्रधरपुर

: मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने पर की गई चर्चा

यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों का भी जताया आभार

भावी पीढ़ी के लिए आगे का रास्ता खुलने में आसानी होगी. इसलिए अपने-अपने अभिभावकों से भी भाषा के समर्थन में सामाजिक और आर्थिक सहयोग दिलाएं. इसके लिए छात्रों से 21 अगस्त को दिल्ली में आयोजित भाषा आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई. कमेटी ने महिला कॉलेज प्रिंसिपल, प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर तथा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के प्रति भी आभार प्रकट किया. आभार व्यक्त करनेवालों में आदिवासी हो समाज युवा महासभा के प्रदेश संगठन सचिव राहुल पूर्ति, प्रदेश सांस्कृतिक सचिव जगन्नाथ हेस्सा, प्रदेश सदस्य फूलमति सिरका तथा युवा समाजसेवी रेयांस सामड आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही